1 मई से शुरू होगी जनगणना 2027, फील्ड में उतरेंगे गणनाकार अधिकारी- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त ।।
1 मई से शुरू होगी जनगणना 2027, फील्ड में उतरेंगे गणनाकार अधिकारी- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त ।।

करनाल -(सुभाष चंद):- नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत 1 मई से 30 मई 2026 तक फील्ड में जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात गणनाकार घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र के अनुसार जानकारी एकत्रित करेंगे।नागरिकों से सहयोग की अपील- उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नागरिक, सर्वे टीमों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि भविष्य की योजनाओं और नीतियों का निर्माण बेहतर ढंग से किया जा सके।अफवाहों से बचने की दी सलाह- उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना को लेकर कुछ भ्रामक अफवाहें फैल रही हैं, जैसे कि इससे वोटर कार्ड इत्यादि कट सकता है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत और निराधार है। जनगणना का उद्देश्य केवल जनसंख्या से संबंधित आंकड़े एकत्र करना है, जिसका किसी भी प्रकार से वोटर कार्ड या अन्य दस्तावेजों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों से भी अपील- उन्होंने फील्ड में कार्य करने वाले गणनाकार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में गर्मी का मौसम चल रहा है, इसलिए वे दोपहर के पीक समय में कार्य करने से बचें। कर्मचारियों को सुबह और शाम के समय में ही सर्वे कार्य करने की अपील की गई है, ताकि स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और कार्य भी सुचारू रूप से संपन्न हो सके।जनगणना अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों की समीति कार्यान्वयन और निगरानी का करेगी कार्य- उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा ने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा के वित्त आयुक्त राजस्व और हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशों की अनुपालना में नगर निगम करनाल के अधिकार क्षेत्र के भीतर जनगणना से सम्बंधित गतिविधियों के कार्यान्वयन और निगरानी के लिए 4 समितियों का गठन किया गया है। इनमें जनगणना अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारी शामिल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह समिति जनगणना विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों व निर्देशों की समय-सीमा के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करेगी और सौंपे गए सभी कार्यों का समय पर अनुपालना सुनिश्चित करेगी।क्रम स. जनगणना अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी जोन व वार्ड #Newtodayhry @Newstodayhry
- अनूप (94165-51717) संदीप ढींगड़ा (72068-99002) जोन 1, वार्ड 1 से 5
- रमन (97291-49189) दीपक (94672-05472) जोन 2, वार्ड 6 से 10
- प्रवेश (97294-49000) गौरव हुडा (90346-87804) जोन 3, वार्ड 11 से 15
- मंजीत राठी (97284-54721) राज कुमार (99914-48487) जोन 4, वार्ड 16 से 20



