Haryana

पलवल में स्वतंत्रता सेनानी लल्लूभाई पटेल की 106वीं जयंती मनाई जाएगी सेवा कार्य के रूप में।।

पलवल में स्वतंत्रता सेनानी लल्लूभाई पटेल की 106वीं जयंती मनाई जाएगी सेवा कार्य के रूप में।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):-आज 1 मई को पलवल में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत स्वर्गीय लल्लूभाई पटेल (उर्फ परमेश्वर दास गर्ग) की 106वीं जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन बाबा महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट द्वारा सिविल अस्पताल परिसर में किया जाएगा, जहां उनके सुपुत्र श्री कृष्ण कुमार गर्ग (कृष्ण) भाई पटेल जरूरतमंदों को भोजन कराकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।स्व. लल्लूभाई पटेल का जन्म 1 मई 1920 को एक सामान्य परिवार में हुआ था। सीमित शिक्षा (मैट्रिक तक) के बावजूद उन्होंने युवावस्था में ही स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। देश की आजादी के लिए उन्होंने कई बार जेल यात्राएं कीं और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया।उनके जोशीले भाषणों से हजारों लोग प्रेरित होते थे। उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण लोगों ने उन्हें “मिनी पटेल” और बाद में “लल्लूभाई पटेल” के नाम से सम्मान दिया। वर्ष 1942 से 1946 के बीच अंग्रेजी सरकार ने उन्हें पकड़ने के लिए कई वारंट जारी किए, लेकिन वे गिरफ्तारी से बचते रहे।
बताया जाता है कि वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित थे और उनके संपर्क में भी रहे। साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी के आंदोलनों में भी सहयोग किया। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और वर्ष 1967 में हथीन“विकासशील मेवात” नामक प्रकाशन शुरू किया।सामाजिक जीवन में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के प्रधान रहते हुए उन्होंने अग्रसेन जयंती मनाने की परंपरा की शुरुआत की, जो आज भी जारी है।21 मार्च 1986 को उनका देहावसान हो गया, लेकिन उनके आदर्श और संघर्ष आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।जयंती के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों को भोजन कराया जाएगा। यह आयोजन न केवल उनके प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button