Haryana
Trending

एनडीपीएस एक्ट के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 52 किलो 850 ग्राम चूरापोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार।।

एनडीपीएस एक्ट के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 52 किलो 850 ग्राम चूरापोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार।।

करनाल-(सुभाष चंद):- 03 मई 2026जिला पुलिस करनाल की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ काका पुत्र कृपाल सिंह, निवासी गांव सिद्धपुर, तहसील नीलोखेड़ी, जिला करनाल के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई।
पुलिस टीम ने आरोपी को गश्त के दौरान काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 52 किलो 850 ग्राम चूरापोस्त तथा एक होंडा सिटी कार बरामद की गई। इस संबंध में थाना मधुबन में मुकदमा नंबर 140 दिनांक 02/05/2026 के तहत धारा 15C, 25 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी करता था।पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।। #Newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button