संगरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जननायक अशोक गहलोत का जन्मदिन; छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शरबत।।
संगरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जननायक अशोक गहलोत का जन्मदिन; छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शरबत।।

संगरिया -( पंकज गोदारा ) :--राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक अशोक गहलोत का जन्मदिन संगरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में नई धान मंडी स्थित मंदीप मान के प्रतिष्ठान गोदारा ग्रीन एनर्जी के सामने पर एक विशेष ‘छबील’ लगाई गई।
भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में राहगीरों, मजदूरों और आमजन को ठंडे जीरे का शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने गहलोत के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की आम जनता आज भी सराहना करती है।ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर गोदारा ने पूर्व मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ‘चिरंजीवी योजना’ जैसी पारदर्शी योजनाओं के माध्यम से उन्होंने हर वर्ग को लाभान्वित किया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।इस आयोजन में संजीव सोनी, अशोक जैन, पवन सोनी, प्रवीन बिश्नोई, नरेश बेनीवाल, विजेंद्र कसवा, कवि शर्मा, अमृतपाल, प्रकाश भाट, अश्वनी थापन, फिरोज, संदीप मेव, रवि कुमार, सुनील, मंदीप मान लीलावाली, गुरसाहब देदीवाल, गगन बराड़, अर्शदीप बराड़, गुरबिन्द्र और राजवीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय मजदूर उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry