प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को फील्ड कार्य के दौरान विशेष सावधानी की अपील।।
प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को फील्ड कार्य के दौरान विशेष सावधानी की अपील।।

करनाल-(सुभाष चंद): -गर्मी व लू के मद्देनजर उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने जनगणना 2027 में लगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को फील्ड कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फील्ड कार्य अनुकूल मौसम परिस्थितियों के दौरान किया जाए। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 0184-2265386 पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त ने जनगणना में लगे कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे फील्ड के दौरान पानी साथ रखें। समय-समय पर ओआरएस एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। हल्के एवं ढीले वस्त्र पहनें और धूप से बचाव के लिए सिर को टोपी से ढक कर रखें। कार्य के दौरान बीच-बीच में छायादार स्थान पर विश्राम करें और अत्यधिक तापमान में परिश्रम से बचें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को लू के लक्षण यथा चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी या तेज बुखार के प्रति सतर्क रहना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर ठंडे या छायादार स्थान पर जाएं। जरूरी होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। उपायुक्त ने कहा कि चार्ज अधिकारी जनगणना कर्मियों की स्थिति पर निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। साथ ही पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की उपलब्धता बनी रहे और मौसम अनुसार कार्य समय में आवश्यक बदलाव किया जाए।। #Newstodayhry @Newstodayhry