Haryana
Trending

ऐलनाबाद में 4 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, हिमांशु मेडिकल स्टोर को सील करने की सिफारिश ।।

ऐलनाबाद में 4 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, हिमांशु मेडिकल स्टोर को सील करने की सिफारिश ।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-एसपी अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत ऐलनाबाद क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने चार मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीमों द्वारा मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों के स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड तथा संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान ऐलनाबाद स्थित हिमांशु मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर को सील करवाने के लिए सिफारिश की गई है। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि बिना डॉक्टर की अधिकृत पर्ची के किसी भी प्रकार की दवा, विशेषकर नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री न की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर बिना वैध पर्ची के दवाइयों की बिक्री पाई गई तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संयुक्त कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर केशव वशिष्ठ, ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button