Haryana
Trending

जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।।

ओढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल):-जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल ओढ़ा में मदर्स डे का उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस उत्सव में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. पालाराम ढाका, प्रबंधन समिति के सदस्य मनदीप सिंह, मधुर महेश्वरी, प्रधानाचार्य हरीश शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंच का संचालन शिक्षिका दीपशिखा और वीरपाल कौर ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने माताओं के सम्मान में कविता पाठ, भाषण, गीत एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पाला राम ढाका, प्रबंधन स्टाफ, प्रधानाचार्य हरीश शर्मा तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके त्याग, प्रेम और समर्पण को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की कार्यक्रम के समापन पर सभी ने माताओं के सम्मान में तालियों की गूंज के साथ इस विशेष दिवस को यादगार बनाया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button