सामाजिक ताना-बाना मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा।।
सामाजिक ताना-बाना मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल) :-गांव गदराना स्थित गुरुद्वारा साहिब में झोरड़ खाप द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गांव के सरपंच बेअंत सिंह झोरड़ ने की। बैठक में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने कहा सामाजिक ताना-बाना मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि झोरड़ खाप के सभी लोगों ने मिल-जुलकर बिना किसी भेदभाव के हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है और एकता व भाईचारे की एक अनूठी मिसाल कायम की है। विनोद झोरड़ ने कहा कि खाप केवल पंचायत नहीं बल्कि सामाजिक एकता का एक स्तंभ है। हम सबको मिलकर यह संकल्प लेना है कि नशा और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करना है और साथ-साथ समाज की परंपराओं मान्यताओं और आपसी रिश्तों को बनाए रखना है और उन्हें और मजबूत बनाना है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खाप सामाजिक हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। इस अवसर पर खाप के उपाध्यक्ष मास्टर निर्मल सिंह झोरड़, प्रधान महासचिव सुभाष झोरड़, सरपंच बेअंत सिंह, कंवलजीत झोरड़, शगनजीत कुरुगांवाली लाली, गुरप्रीत, तेजा सिह, शमशेर, शिवराज सिंह,मुखालफत सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुलबींदर, गुरेंदरजीत, नछतर सिंह, राम कुमार, इंद्रपाल और रुघबीर सिंह मौजूद रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry


