युवा शक्ति को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन के लाभ से अवगत करवा रही है।।
युवा शक्ति को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन के लाभ से अवगत करवा रही है।।

ओढ़ा -(अशोक गर्ग):-सिरसा जिला के खंड ओढ़ा के युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा क्षैत्र के खेल मैदानों स्टेडियमों व ग्रामीण खेल परिसरों में पहुंचकर युवाओं से सीधे संवाद किया जा रहा है और उन्हें नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पहल के तहत पुलिस टीम ने गांव ओढ़ा में क्रिकेट खेल प्रतियोगिता करवाई। पुलिस टीम ने युवाओं को बताया कि नशा न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उनके भविष्य और परिवार को भी अंधकार की ओर ले जाता है। इसके विपरीत खेल न केवल अनुशासन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं बल्कि युवाओं को स्वस्थ और सफल जीवन की ओर अग्रसर करते हैं। इस दौरान पुलिस टीमों ने खिलाड़ियों के साथ संवाद कर उन्हें नशे से होने वाले दुष्परिणामों व खेलों के लाभ के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपचार, काउंसलिंग व पुनर्वास से जोड़ने के लिए पुलिस द्वारा उपलब्ध सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया। पुलिस ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने समय और ऊर्जा को खेल शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं तथा नशे से दूरी बनाकर स्वयं के साथ-साथ समाज को भी सुरक्षित रखें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

