सिरसा में रूह कंपा देने वाली वारदात 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू मारकर हत्या।।
सिरसा में रूह कंपा देने वाली वारदात 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू मारकर हत्या।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा शहर की संजय कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक की एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसे बुलाकर उस पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या के पीछे युवती के परिजनों या संबंधित लोगों का हाथ होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की एक युवती से बातचीत होती थी, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि युवक को बुलाकर उस पर चाकुओं से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिवार के लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में भी तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




