डबवाली के सरपंचों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, घटाए गए डीसी रेट तुरंत बढ़ाने की मांग।।
डबवाली के सरपंचों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, घटाए गए डीसी रेट तुरंत बढ़ाने की मांग।।

डबवाली-(पंकज गोदारा):- स्थानीय विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीण विकास से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा के लिए आज डबवाली जिला के सरपंचों और मौजिज लोगों ने एक बड़ा कदम उठाया। पिछले दिनों पंचायत के कामों के घटाए गए डीसी रेट (DC Rates) के विरोध में आज जिला अधिकारियों को एक मांग पत्र सौंपा गया।इस गंभीर विषय को लेकर जिला अध्यक्ष डबवाली बहन रेनू शर्मा और जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाई प्रिंस बिश्नोई, गोरीवाला मंडल अध्यक्ष जसवंत जाखड़ व अबूवशहर मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में डबवाली जिला के समस्त एरिया के सम्मानित सरपंचों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने एकजुट होकर डीसी (जिला उपायुक्त) महोदय को ज्ञापन दिया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने पुरजोर तरीके से मांग की कि इन घटे हुए रेटों को जनहित में तुरंत बढ़ाया जाए ताकि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गति धीमी न पड़े और स्थानीय लोगों को आ रही दिक्कतों का समाधान हो सके।इस मौके पर उपस्थित सरपंचों और क्षेत्रवासियों ने डबवाली जिला अध्यक्ष बहन रेनू शर्मा का विशेष रूप से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेनू शर्मा ने हमेशा की तरह इस बार भी आगे बढ़कर इस गंभीर मुद्दे पर जनता का नेतृत्व किया है। जनता और सरपंचों की आवाज़ को प्रशासनिक अधिकारियों तक पूरी मजबूती के साथ पहुंचाने के लिए उनका यह प्रयास बेहद सराहनीय है। इसके साथ ही भाई प्रिंस बिश्नोई और संघर्ष में साथ खड़े सभी सरपंच साहिबान व इलाका निवासियों की एकजुटता की भी सराहना की गई, जिन्होंने इस मांग को एक बड़ी ताकत दी है। प्रतिनिधियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन जल्द ही इस मामले पर सकारात्मक संज्ञान लेकर डीसी रेट बढ़ाने का काम करेगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




