Uncategorized
Trending

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध स्टील की तलवार रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।।

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध स्टील की तलवार रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार – ( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से स्टील की तलवार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं निगरानी के दौरान आरोपी दिनेश पुत्र राजकुमार निवासी खारिया जिला सिरसा को उसके कब्जे से एक नाजायज स्टील की तलवार सहित काबू किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त हथियार किस उद्देश्य से रखा गया था और कहीं उसका किसी अन्य गतिविधि से संबंध तो नहीं है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिला में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button