करीब 4 लाख रूपये की चोरी का मामलो की गुत्थी सुलझी आरोपियों पर पहले भी है चौरी का मामला दर्ज।।
करीब 4 लाख रूपये की चोरी का मामलो की गुत्थी सुलझी आरोपियों पर पहले भी है चौरी का मामला दर्ज।।

हिसार – ( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए किशोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा नकदी एवं चांदी-सोने के आभूषण बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान किशोर सहित सोनु पुत्र बलवान निवासीगण प्रभुवाला के रूप में हुई है । इस बारे में विस्तापुर्वक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उकलाना PSI कुलदीप ने बताया कि गांव प्रभुवाला निवासी अशोक कुमार पुत्र किशोरी लाल की शिकायत पर की दिनांक 13.03.2026 को उसके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगदी राशि तथा चांदी की 2 पाजेब (16 तोला), 1 पाजेब (5 तोला), 1 कड़ा (3 तोला), जूड़े की सूइयां (5 तोला), साड़ी की तागड़ी (10 तोला), 2 जोड़ी चुटकी एवं 4 मासे सोने की बालियां चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना उकलाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह एक अन्य मामले के बारे में उन्होने बताया कि राजकुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी प्रभुवाला की शिकायत पर कि दिनांक 15.06.2026 उसके घर से नामपता नामालुम व्यकित द्वारा दो सोने की अगूंठी,एक चान्दी की पाजेब व एक सिक्का चान्दी का चोरी होने पर तथा मनोज पुत्र बलवीर निवासी प्रभुवाला की शिकायत पर कि दिनांक 05.06/12.06 के बिच में उसके घर से किसी अज्ञात व्यकित द्वारा एक गुल्लक तोड़कर पैसे एक पाजेब चोरी करके के जाने पर भी थाना में विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज किया गया था । उन्होने बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर किशोर सहित दो आरोपियों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा नकदी तथा उक्त आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं और बताया कि तीनो चोरी के मामलों में करीब 4 लाख रूपये की कीमत आकीं जा रही है । गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर चोरी की वारदात तथा उससे जुड़े अन्य मामलों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सके।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।। #newstodayhry @newstodayhry