स्वेट कमांडो टीम-1 व डॉग स्क्वॉड टीम का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।।
स्वेट कमांडो टीम-1 व डॉग स्क्वॉड टीम का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।।

हिसार – ( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत SWAT टीम-1 एवं डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव खासा महाजन में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा गांव खासा महाजन में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान विजेंद्र उर्फ बिरजू पुत्र भूप सिंह निवासी गांव खासा महाजन के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में लगभग 90 बोतल माल्टा शराब, 12 बीयर, 14 बोतल इम्पीरियल ब्लू तथा लगभग 18 लीटर देसी हथकढ़ शराब शामिल है। पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा है तथा इससे जनस्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध हिसार पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। हिसार पुलिस का संदेश — अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।। #newstodayhry @newstodayhry