डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया द्वितीय हार्मनी योग फेस्ट 2026।।
डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया द्वितीय हार्मनी योग फेस्ट 2026।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा ):- दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर द्वितीय हार्मनी योग फेस्ट 2026 का आयोजन अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और सहभागिता के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में आयोजित एक घंटे के सामूहिक योग सत्र से हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन का संदेश दिया। इसके पश्चात आर्टिस्टिक योगा शोकेस, फैमिली फिटनेस योगा चैलेंज, योगा एक्सीलेंस चैलेंज तथा चैंपियंस ऑफ चैंपियंस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी लचीलेपन, संतुलन, एकाग्रता एवं योग कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। निर्णायकों द्वारा प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया तथा विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह एवं सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद की प्रधानाचार्या डॉ. बिंदु शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवनशैली है जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और भावनात्मक सुदृढ़ता को विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया ताकि वे स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जी सकें। स्वास्थ्य, सामंजस्य और प्रसन्नता के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ तथा सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।। #Newstodayhry @Newstodyhry




