महाराष्ट्र के अनाथ बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्च उठाएंगे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मानवता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार चलाए जा रहे कार्यों के तहत डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने एक बार फिर सेवा और परोपकार का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस और फादर्स डे के अवसर पर पूज्य गुरु जी ने समाज में सेवा, संस्कार और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का यह नैतिक दायित्व है कि वे जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। डैप्थ कार्यक्रम (नशा व बुराईयां छुड़वाने का कार्यक्रम)के दौरान महाराष्ट्र के सासावार स्थित ममता बाल सदन नामक एनजीओ द्वारा संचालित अनाथ आश्रम की प्रभारी स्मिता ने आश्रम में रह रहे बच्चों की शिक्षा और देखभाल को लेकर सहयोग की अपील की। इस पर पूज्य गुरु जी ने आश्रम के बच्चों की पढ़ाई, पालन-पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और उनके विवाह तक का संपूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित साध-संगत ने जोरदार समर्थन किया और मानवता भलाई के इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का एक भावुक क्षण उस समय और देखने को मिला जब पंजाब के संगरूर जिले के गांव कमोमाजरा निवासी 20 वर्षीय जसप्रीत कौर को नए मकान की चाबी सौंपी गई। जसप्रीत कौर के पिता का वर्ष 2021 में निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझने लगा। परिवार जिस मकान में रह रहा था, उसकी हालत बेहद खराब थी। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था और कई बार परिवार को पड़ोसियों के घरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ता था। परिवार की कठिन परिस्थितियों की जानकारी जब जसप्रीत कौर द्वारा पूज्य गुरु जी को दी गई तो तुरंत पूज्य गुरु जी ने उनके लिए नया मकान बनवाने का निर्णय लिया। इसके बाद पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा जसप्रीत कौर का पक्का मकान महज 48 घंटे में तैयार करवा दिया गया। मकान निर्माण का पूरा खर्च पूज्य गुरु जी ने वहन किया। चाबी मिलते ही छलक पड़े खुशी के आंसू नए घर की चाबी मिलने पर जसप्रीत कौर, उसकी माता और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार ने भावुक होकर पूज्य गुरु जी और सेवा में जुटे सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवार को नया आशियाना मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूज्य गुरु जी ने स्वयं योग कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश डेरा सच्चा सौदा में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने स्वयं विभिन्न योग क्रियाएं कर लोगों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने योग को निरोग जीवन का आधार बताते हुए सभी को दैनिक दिनचर्या में योग शामिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एमएसजी भारतीय खेल गांव में आयोजित कार्यक्रम में हजारों योग साधकों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। सुबह सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। एमएसजी भारतीय खेल गांव में आयोजित कार्यक्रम में पूजनीय माता आसकौर जी आयुर्वेदिक अस्पताल के वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अजय गोपलानी व डा. शशी कांत ने योग साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया।
- योग में शिक्षण संस्थान की उपलब्धियां रहीं आकर्षण का केंद्र
योग दिवस समारोह के दौरान डेरा सच्चा सौदा के शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की भी जानकारी साझा की गई। पूज्य गुरु जी से प्रशिक्षण प्राप्त करके वयोवृद्ध योगा प्रशिक्षक 94 वर्षीय इलम चंद इन्सां ने सैंकड़ों इंटरनेशनल व नेशनल स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा शाह सतनाम जी गर्ल्स शिक्षण संस्थान ने अब तक देश को 11 अंतरराष्ट्रीय योग स्टार दिए हैं। संस्थान के खिलाड़ियों ने 8 वर्ल्ड कप और 6 एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 38 स्वर्ण, 54 रजत और 41 कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और संस्थान का नाम रोशन किया है ।। #Newstodayhry @Newstodayhry



