मोबाइल छीनकर फरार हुए दो युवक, एक गिरफ्तार तो दूसरे की तलाश तेज II
मोबाइल छीनकर फरार हुए दो युवक, एक गिरफ्तार तो दूसरे की तलाश तेज II


हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने क्रांति नगर, हिसार निवासी ऋतिक बाबू (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर डीसी कॉलोनी मोड़ के पास एक फास्ट फूड रेहड़ी संचालक से मोबाइल फोन छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में अर्बन एस्टेट-2 निवासी कपिल ने शिकायत दी थी कि 19 जून 2026 की रात वह अपना कार्य समाप्त कर अपने स्टाफ के साथ घर जा रहा था। जब वह डीसी कॉलोनी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ उपरांत न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। #newstodyhry @newstodayhry



