PUNJAB
Trending

मैदान में खेलता युवा, नशे से रहता दूर सिंहपुरा में युवाओं के बीच पहुंची डबवाली पुलिस।।

मैदान में खेलता युवा, नशे से रहता दूर सिंहपुरा में युवाओं के बीच पहुंची डबवाली पुलिस।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- जिस युवा के कदम हर दिन खेल मैदान में पड़ते हों, उसके जीवन में नशे के लिए कोई स्थान नहीं होता। इसी संदेश को लेकर “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के क्रम में चौकी सिंहपुरा प्रभारी पीएसआई सुखचैन सिंह गांव सिंहपुरा के खेल मैदान में पहुंचे, जहां उन्होंने वॉलीबॉल खेल रहे युवाओं से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने तथा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। पीएसआई सुखचैन सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य तीनों को बर्बाद कर देता है, जबकि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग खेलों, शिक्षा तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में करें और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें नशा करने वाले व्यक्तियों को भी नशा मुक्ति एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। युवाओं ने भी नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। चौकी प्रभारी ने कहा कि डबवाली पुलिस “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत लगातार गांवों, शैक्षणिक संस्थानों और खेल मैदानों में पहुंचकर युवाओं को जागरूक कर रही है, ताकि उन्हें नशे की बुराइयों से बचाकर खेलों और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जा सके। डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है तो उसे उपचार के लिए प्रेरित करें । इसके अलावा नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की बिक्री संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न.9138999748 या अपने नजदीकी पुलिस थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button