Haryana
Trending

अनाज मंडी चौकी पुलिस ने 175 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार ll

अनाज मंडी चौकी पुलिस ने 175 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार ):-
पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशन में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर हिसार की अनाज मंडी चौकी पुलिस ने 175 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अनाज मंडी चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई सोमबीर अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेक्टर-14 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल पुत्र पवन, निवासी ढंढुर को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 175 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था तथा इस अवैध कारोबार में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।
जिला पुलिस हिसार की आमजन से अपील है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा सेवन संबंधी कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button