अमारा ग्रीन ने हुडा में चलाया सफाई अभियान-हुडा आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने की सक्रिय भागीदारी ll
अमारा ग्रीन ने हुडा में चलाया सफाई अभियान-हुडा आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने की सक्रिय भागीदारी ll
सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा वैदवाला रोड स्थित अमारा ग्रीन की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत शनिवार को हुडा सेक्टर में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में हुडा रेजीडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सक्रिय हिस्सेदारी की और अपने हाथों से सड़कें साफ की और कचरा उठाया। अभियान के तहत एरिया से पॉलिथिन कचरे को एकत्रित किया गया। सड़क किनारे पौधों की कटाई-छंटाई की गई। आरडब्ल्यूए के प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि हुडा सेक्टर के लोग एक परिवार की भांति रहते हैं और सामाजिक कार्यों में सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि अमारा ग्रीन द्वारा एक सामाजिक कार्य किया जा रहा है, जिसमें उनकी तमाम एसोसिएशन सहयोगी है। उन्होंने कहा कि हरेक को अपने आसपास के एरिया को स्वच्छ बनाना चाहिए। इस अभियान में बलबीर बैनीवाल, गौरव जिंदल, अशोक बांसल, डीसी रंगा, दीपक गुप्ता, राजेंद्र छापोला, शिवकुमार बिश्नोई, पवन गुप्ता, बलबीर भांभू, डा. मदनलाल चेयरमैन, सुखबीर सिंवर, नरेंद्र शम्मी, भाल सिंह गोदारा, टेकचंद, लख्मीचंद, आरपी सिंह, कुलदीप सिंह,राम सिंह बैनीवाल, डा. आरपी सिंह, सतवंत कौर, छिन्द्रपाल कौर, अनु सिंगला, बिरमा देवी, निर्मला देवी के अलावा अमारा ग्रीन से एसपी सेठी, जगदीश बिश्नोई, धीरज मेहता व अन्य शामिल हुए। श्रीमत ब्रिज एलएलपी के डायरेक्टर माधव जैन ने सफाई अभियान में सहयोग के लिए आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों, सदस्यों व निवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमारा ग्रीन द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के तहत ऐसे आयोजन किए जाते है। चूंकि समाज के प्रति हमारा भी कुछ कत्र्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर अमारा ग्रीन की ओर से स्वच्छता कर्मयोगियों को मिनरल वॉटर, जीरा, दूध, लड्डू व केले इत्यादि वितरित किए गए।




