मार्किट कमेटी के चेयरमैन को आढ़तियों ने अनाज मंडी ओढ़ां की समस्याओं बारे मांगपत्र सौंपा”ll
मार्किट कमेटी के चेयरमैन को आढ़तियों ने अनाज मंडी ओढ़ां की समस्याओं बारे मांगपत्र सौंपा"ll
ओढ़ां/सिरसा–(अशोक गर्ग):- अनाज मंडी ओढ़ां की समस्याओं को लेकर कुछ आढ़तियों ने मार्किट कमेटी कालांवाली के चेयरमैन सतपाल शर्मा से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। आढ़ती योकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने चेयरमैन मार्किट कमेटी कालांवाली को अनाज मंडी ओढां की समस्याओं के बारे में बताया कि अनाज मंडी में एक धर्म कांटा लगवाने बारे, मंडी के चारों तरफ की चारदीवारी को ऊंचा करके पूरा करवाने बारे, गेट नंबर दो के साथ पीने के पानी की व्यवस्था व टायलेट बाथरूम बनवाने बारे और ओढां मंडी में बाजरे की खरीद शुरू करवाने बारे मांगपत्र सौंपा। चेयरमैन सतपाल शर्मा ने मांग पत्र को लेकर अनाज मंडी की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने बारे विश्वास दिलाया। इस अवसर पर उनके साथ निगरानी कमेटी डबवाली के पूर्व चेयरमैन पवन गर्ग ओढ़ा, अबूबशहर मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, वकील सिंह मंडल महामंत्री उपस्थित थे।
छायाचित्र ओढ़ा
मार्किट कमेटी के चेयरमैन सतपाल शर्मा को मांगपत्र सौंपते हुए पवन गर्ग व योकेश शर्मा




