Haryana
Trending

घरेलू सहायिका द्वारा चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद, आरोपी महिला पानीपत से गिरफ्तार ll

घरेलू सहायिका द्वारा चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद, आरोपी महिला पानीपत से गिरफ्तार ll

हिसार:-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना सिविल लाइन हिसार में दर्ज चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक अंजू बाला ने आरोपी महिला को पानीपत से गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद किया है।
इस बारे में ASI अंजू बाला ने बताया कि शिकायतकर्ता राजेंद्र प्रसाद पुत्र गोपालदास निवासी मकान नंबर 733, सेक्टर-15, हिसार ने शिकायत दी थी कि उनके घर पर पिछले 15-20 दिनों से घरेलू कार्य करने के लिए आशा रानी पत्नी सुभाष निवासी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-15, हिसार आती थी। दिनांक 01.07.2026 को शिकायतकर्ता को संदेह हुआ कि उनकी अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी हो गई है।
शिकायत पर थाना सिविल लाइन हिसार में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशा पत्नी सुभाष को पानीपत से गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से चोरीशुदा सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी बरामद की गई।
बरामद सामान में दो सोने की लेडीज अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक चांदी का बिछुआ तथा नकदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी महिला को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पुछताछ की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button