Haryana
Trending

थाना ओढ़ा पुलिस, सीआईए, स्वैट टीम और डॉग स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप ll

थाना ओढ़ा पुलिस, सीआईए, स्वैट टीम और डॉग स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप ll

ओढ़ां/सिरसा-(अशोक गर्ग):- शुक्रवार सुबह सूरज निकलने के साथ ही थाना ओढ़ा क्षेत्र का गांव जंडवाला जाटान पुलिस टीमों के कदमों से गूंज उठा । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में थाना ओढ़ा, सीआईए डबवाली, सीआईए कालांवाली, स्वैट टीम तथा डॉग स्क्वायड ने संयुक्त रूप से गांव में व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया।
पुलिस ने रणनीति के तहत गांव के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए एक साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया, जिससे नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों, सुनसान इलाकों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पूरे अभियान के दौरान पुलिस की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डबवाली में नशा तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के आकस्मिक कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button