Haryana
Trending

हिसार पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज, दिव्यांग छात्रा को पहुंचाया परीक्षा केंद्र ll

हिसार पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज, दिव्यांग छात्रा को पहुंचाया परीक्षा केंद्र ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए हिसार पुलिस द्वारा जरूरतमंद नागरिकों की हरसंभव सहायता की जा रही है।

इसी क्रम में दिल्ली बाईपास स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान एक दिव्यांग छात्रा को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी सिपाही जितेन्द्र ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छात्रा को व्हीलचेयर के माध्यम से सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया, जिससे वह बिना किसी परेशानी के अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सकी।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंदों की सहायता करना भी है। पुलिस का मानवीय व्यवहार ही जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाता है।
हिसार पुलिस का संदेश
“सेवा, सुरक्षा और सहयोग” केवल हमारा ध्येय वाक्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता है।

#haryana #newstodayhry

Related Articles

Back to top button