Haryana
Trending

मंगाली चौकी पुलिस ने दबोचा नशीले कैप्सूल का मास्टर सप्लायर ll

मंगाली चौकी पुलिस ने दबोचा नशीले कैप्सूल का मास्टर सप्लायर ll

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी मंगाली पुलिस ने नशीले कैप्सूल सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के प्रयास जारी हैं।
(चौकी मंगाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक) विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि-नशीले कैप्सूल बरामदगी के मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी सन्दीप उर्फ कालीया निवासी मंगाली आकलान से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसे बरामद किए गए 480 नशीले कैप्सूल राजस्थान निवासी मुकेश कुमार चोटीया पुत्र राम गोपाल चोटीया निवासी वार्ड नंबर-13, लक्ष्मी नगर, दो जांटी धाम, फतेहपुर शेखावाटी, जिला सीकर (राजस्थान) द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे। इस महत्वपूर्ण खुलासे के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर मुकेश कुमार चोटीया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि उससे गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वह नशीले कैप्सूल कहां से लाता था, किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई करता था तथा इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि-नशा तस्करों के विरुद्ध हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का उद्देश्य केवल तस्करों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। हिसार पुलिस नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

#haryana #newstodayhry

Related Articles

Back to top button