Haryana
Trending

अपराधियों की गतिविधियों पर हिसार पुलिस की पैनी नजर, घर-घर जाकर लिया जा रहा फीडबैक: एसपी हिसार।।

अपराधियों की गतिविधियों पर हिसार पुलिस की पैनी नजर, घर-घर जाकर लिया जा रहा फीडबैक: एसपी हिसार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमें चिन्हित अपराधियों के घर-घर जाकर उनके वर्तमान कार्यों एवं गतिविधियों का फीडबैक जुटा रही हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार ने बताया कि इसी कड़ी में आज एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव मंगाली, कैमरी तथा शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर चिन्हित अपराधियों के घरों पर पहुंचकर उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान टीम ने उनके वर्तमान कार्य, सामाजिक गतिविधियों और आपराधिक प्रवृत्तियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी एकत्र की तथा स्थानीय लोगों से भी आवश्यक फीडबैक लिया। एसपी हिसार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए रखना, उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण रखना तथा उन्हें पुनः अपराध की ओर बढ़ने से रोकना है। यदि कोई अपराधी दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस जिले में अपराध एवं नशा तस्करी के विरुद्ध पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। एसपी हिसार ने नागरिकों से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध संबंधी सूचना प्राप्त होती है तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button