गांव पन्नीवाला मोटा में शादी के बहाने लड़की को बेचने की साजिश नाकाम ll
गांव पन्नीवाला मोटा में शादी के बहाने लड़की को बेचने की साजिश नाकाम ll
गांव पन्नीवाला मोटा में एक लड़की को शादी के बहाने बेचने की तैयारी बिफल , लड़की को जैसे ही भनक लगी तो वह उनके चंगुल से भाग निकली, गांव के सरपंच ने किया लड़की को पुलिस के हवाले
ओढ़ां-(अशोक गर्ग):-गांव पन्नीवाला मोटा में एक लड़की को बहला फुसलाकर बेचने की घटना सामने आई है। सरपंच ने तुरन्त पुलिस को बुलाकर लड़की को उनके हवाले कर दिया। पंजाब जिला होशियारपुर के गांव दोलोवाल की एक 19 वर्षीय लड़की ने ओढ़ा पुलिस को एक शिकायत दी है। शिकायत में लड़की ने लिखा है कि मैं 3 जुलाई को अकेली अमृतमर गुरुद्वारा में माथा टेकने आई थी। वहां पर गांव पन्नीवाला मोटा की 3 महिलाओं व एक चालक ने उससे कहा कि वह उनके साथ चले वो उसे अपनी बेटी बनाकर रखेंगे और मैं उनके साथ गांव पन्नीवाला मोटा में आ गई। यहां आने के बाद मुझे पता चला कि ये लोग मुझे शादी के बहाने किसी को बेचना चाहते है। कल रविवार को सुबह करीब 5 बजे मैं उक्त लोगों के चंगुल से भाग निकली। इन लोगों ने मेरा पीछा किया तो गांव के दो व्यक्तियों ने मुझे संभाला और मेरे पीछे आ रही महिलाओं को भगाया। फिर वह मुझे सरपंच के पति प्रदीप बेनीवाल के पास लेकर आए और सरपंच ने डायल 112 पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
लड़की ने बताया कि अगर गांव के लोग मेरी मदद ना करते तो वो लोग रुपये लेकर मुझे किसी को बेच देते। लड़की ने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में कार्यवाहक ओढ़ा थाना प्रभारी पवन कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त लड़की को महिला पुलिस के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।@newstodayhry #newstodayhry




