Haryana
Trending

स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : स्वामी रमेश साहुवालाll

स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : स्वामी रमेश साहुवालाll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा – भारतीय संस्कृति के ध्वजावाहक, महान समाज सुधारक, दार्शनिक, ओजस्वी, वक्ता और युग प्रर्वतक एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर तक पहुंचाने वाले आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानन्द जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहें। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द वेदान्त के विख्याता और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरू थे, उनका जन्म 12 जनवरी 1863 कलकत्ता में एवं मृत्यु 04 जुलाई 1902 को हुई थी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी का वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था और उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागों में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की और से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने सभ्यता, संस्कार और स्वाभिमान के उद्धेष गर्व से कहो हम हिन्दू हैं का नारा दिया। स्वामी विवेकानन्द का जीवन, प्रेरक विचारों व पुरूषार्थ से राष्ट्र के साथ-साथ मानवजाति के उत्थान एवं कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया और भारत के दर्शन एवं संस्कृति को विश्व में गुंजायमान किया और उनके विचार, उनका जीवन और उनका अद्भुत व्यक्तित्व आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, आत्मबल और सेवा भावना से ओतप्रोत करता हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी मात्र एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक अमर विचार, एक समृद्ध जीवनशैली हैं, वें राष्ट्रनिर्माण में अस्र्पशयता व जातिवाद को बड़ी बाधा मानते थे और उन्होंने युवाओं में नई चेतना जागृत कर उन्हें सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button