Haryana
Trending

पलवल सेवली स्थित रतन कॉलेज में रोजगार मेले की धूम, 50 से अधिक कंपनियों ने युवाओं को दिए सुनहरे अवसर।।

पलवल सेवली स्थित रतन कॉलेज में रोजगार मेले की धूम, 50 से अधिक कंपनियों ने युवाओं को दिए सुनहरे अवसर।।

पलवल-( निकुंज गर्ग ):- पलवल जिले के गांव सेवली स्थित रतन कॉलेज में शनिवार को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराए। मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कॉलेज की मार्केटिंग हेड पायल मदान ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें सीधे उद्योग जगत से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियों ने अपनी भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए और उनकी योग्यता के आधार पर चयन किया। रोजगार मेले के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को नौकरी की संभावनाओं, करियर ग्रोथ और कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। छात्रों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में कंपनियों का आना उनके लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेले आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन किया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button