Haryana
Trending

बदलते मौसम में डायरिया का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया अलर्ट ll

बदलते मौसम में डायरिया का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया अलर्ट ll

ओढ़ां-(अशोक गर्ग):-मौसम में हो रहे बदलाव और दूषित खानपान के कारण इन दिनों उल्टी, दस्त और डायरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय रोग संचारी कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सुमित जैन और स्टाफ नर्स ने लोगों को जागरूक करते हुए विशेष हिदायतें जारी की हैं। एसएमओ सुमित जैन ने बताया कि दूषित पानी और बासी भोजन इस बीमारी के मुख्य कारण हैं। बच्चों और बुजुर्गों में यह संक्रमण बहुत जल्दी फैलता है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
कार्यक्रम के दौरान स्टाफ नर्स अमनदीप कौर ने ग्रामीण महिलाओं और मरीजों को जागरूक करते हुए डायरिया से बचने के घरेलू व व्यावहारिक उपाय सांझा किए। @newstodayhry #newstodayhry

उन्होंने बताया कि एक लीटर उबले हुए ठंडे पानी में पूरा पैकेट ओआरएस मिलाकर इस घोल का इस्तेमाल केवल 24 घंटे के भीतर ही करना चाहिए। छोटे बच्चों को दस्त बंद होने के बाद भी डॉक्टर द्वारा बताए गए पूरे 14 दिनों तक जिंक की गोली देनी जरूरी है, ताकि भविष्य में संक्रमण से बचाव हो सके। उन्होंने माताओं को सलाह दी कि बच्चों को खाना खिलाने से पहले खुद के और बच्चों के नाखून नियमित काटें और हाथों को साबुन पानी से अच्छी तरह धोएं, क्योंकि गंदगी ही डायरिया की मुख्य जड़ है।
अंत में एसएमओ सुमित जैन ने सुझाव दिया कि अधिकांश संक्रमण पानी की वजह से होते हैं। पानी को हमेशा उबालकर और ठंडा करके ही इस्तेमाल में लाएं, मक्खियों से दूषित और बाजार के खुले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। ताजा व हल्का भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया या केला लें। छोटे बच्चों में दस्त होने पर भी मां का दूध पिलाना कतई बंद न करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा में सरकार की ओर से ओआरएस पैकेट, जिंक की गोलियां और आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और इन्हें मुफ्त दिया जा रहा है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button