भिवानी पुलिस की हरित पहल, पुलिस लाइन में लगाए 8 हजार पौधे ll
भिवानी पुलिस की हरित पहल, पुलिस लाइन में लगाए 8 हजार पौधे ll

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में भिवानी पुलिस ने एक बड़ी पहल की है। जिला पुलिस भिवानी और डीएलएफ के संयुक्त सहयोग से पुलिस लाइन परिसर में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके तहत एक साथ 8 हजार पौधे लगाए गए। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। जिला पुलिस भिवानी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन भिवानी में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने किया। इस अवसर पर डीएलएफ, गुरुग्राम की टीम भी विशेष रूप से मौजूद रही। @newstodayhry #newstodayhryअभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में कुल 8 हजार पौधे लगाए गए। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि डीएलएफ के सहयोग से लगाए गए इन पौधों का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण और लगातार हो रही वनों की कटाई के बीच पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी डीएलएफ द्वारा पौधारोपण किया गया था, जिनमें से लगभग 85 प्रतिशत पौधे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ता तापमान और प्रदूषण आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए हर नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि स्वच्छ और हरित वातावरण आने वाली पीढ़ियों को मिल सके। वहीं डीएलएफ के डायरेक्टर महेंद्र सिंह श्योराण ने बताया कि पुलिस लाइन भिवानी में 8 हजार पौधे लगाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है। उन्होंने कहा कि डीएलएफ भविष्य में भी पूरे हरियाणा प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाता रहेगा और हरित वातावरण बनाने में अपना योगदान देता रहेगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भिवानी पुलिस और डीएलएफ की यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी देती है। यदि हर नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से काफी हद तक मुकाबला किया जा सकता है। @newstodayhry #newstodayhry



