सामाजिक सरोकारों के साथ सादगीपूर्वक मनाया समाजसेवी अमीर चावला का जन्मदिन। ।
सामाजिक सरोकारों के साथ सादगीपूर्वक मनाया समाजसेवी अमीर चावला का जन्मदिन। ।

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज )-: समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमीर चावला का जन्मदिन समर्थकों ने सामाजिक सरोकारों के साथ सादगीपूर्वक मनाया। उनके निवास स्थान पर पूरा दिन जन्मदिन की बधाइयां देने वाले समर्थकों का तांता लगा रहा। जन्मदिन के उपलक्ष्य में अमीर चावला के पुत्र कर्ण चावला ने सांय को हिसार रोड स्थित बस स्टैंड के निकट आमजन को पौधे वितरित किए और लंगर लगाया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कर्ण चावला ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के कारण पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है जिसे आमजन भली भांति महसूस भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि निरंतर बढ़ रहा प्रदेश का तापमान हमारे व हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के अभियान को महाभियान बनाना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर बिगड़ती स्थिति को समय से पहले संभालना चाहिए, ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय पैदा हुई परिस्थितियों को अभी लोग भूले नहीं हैं। ऑक्सीजन की कमी के कारण हजारों लोगों की जानें चली गई। भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियां फिर से पैदा न हो इसके लिए अभी से संयुक्त प्रयास करने होंगे। चावला ने कहा कि घर में हर खुशी के अवसरों पर लोग अनाप-शनाप खर्च करने व एक-दूसरे के प्रति दिखावा करने की बजाय इस प्रकार के सामाजिक कार्य करें, जिससे इस दिन की खुशी दोगुणी हो जाती है। इस मौके पर गुरविंदर सिंह प्रधान भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट, शत्रुजीत सिंह प्रिंसिपल महिला कॉलेज सिरसा, विभोर सेतिया, अमित चावला, राकेश खुंगर, एमसी अब्बू, राजू जसूजा, सर्वजीत खट्टर, पूर्ण सिंह, साहिल कंबोज, पीयूष कंबोज, खुशदीप कंवर, सागर अरोड़ा, ललित सोनी, राजपाल भांभू, सुरेंद्र फुटेला, अंकित फुटेला, अर्जुन नरुला, जीवन सहित काफी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry
