स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, पलवल में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की संख्या बढ़ी II
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, पलवल में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की संख्या बढ़ी II

पलवल-(निकुंज गर्ग):-हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा पलवल जिला में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए 4 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस प्रदान की गई है। नागरिक अस्पताल पलवल की सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा आपातकालीन चिकित्सा परिवहन को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपातकालीन स्थिति और गंभीर मरीजों के लिए 4 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। जिनमें वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी आधुनिक जीवन रक्षक सुविधाएं मौजूद हैं।@newstodayhry #newstodayhry यह सामान्य एंबुलेंस से कहीं अधिक उन्नत है और इसमें आधुनिक उपकरण मौजूद है। इसमें ट्रेंड पैरामेडिकल,इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और क्रिटिकल केयर डॉक्टर व नर्स मौजूद होते है। उन्होंने बताया कि पहले दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस थी। इसके अलावा बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस 11 थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आपातकालीन स्थिति, सडक़ दुर्घटनाओं, गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष तक के बीमार बच्चों के लिए पूरी तरह से मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकता के लिए डायल 112 पर कॉल करके तुरंत एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है।@newstodayhry #newstodayhry



