युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर स्वामी रमेश साहुवाला सम्मानित ll
युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर स्वामी रमेश साहुवाला सम्मानित ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि एवं प्रमुख शिक्षाविद डाॅ. अनिल धानुका ने लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष तथा सिरसा के प्रख्यात समाजसेवी, शिक्षाप्रेमी एवं धर्मसेवी आदरणीय स्वामी श्री रमेश साहुवाला जी को उच्च एवं ऑनलाइन शिक्षा के प्रसार तथा युवाओं को शिक्षा के प्रसार तथा युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डा. धानुका ने कहा कि स्वामी साहुवाला जी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित किया हैं तथा अनेक जरूरतमंद विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया हैं। उनके प्रेरक प्रयासों से अनेक विद्यार्थी बी.बी.ए., बी.काॅम., बी.सी.ए., बी.एस.सी., एम.कॉम, एम.एस.सी. एवं एम.बी.ए. जैसे पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं। @newstodayhry #newstodayhry
श्री साहुवाला ने कहा कि आज ऑनलाइन शिक्षा उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक आधुनिक, लचीला एवं प्रभावी माध्यम हैं। विद्यार्थी, नौकरीपेशा व्यक्ति, व्यवसायी तथा प्रतिभागी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा घर बैठे मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा, डिग्री एवं मास्टर डिग्री प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
उन्होंने विशेष रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रहें विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपनी तैयारी के साथ ऑनलाइन बी.कॉम, एम.काॅम अथवा एम.बी.ए. भी करें जिससे उनके कैरियर के अवसर और अधिक सशक्त बनेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कर्मचारी भी नियमानुसार ऑनलाइन डिग्री एवं मास्टर डिग्री प्राप्त कर पदोन्नति एवं कैरियर उन्नति का लाभ उठा सकते हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति हैं। यह अवसर की समानता लाती हैं और ज्ञान को सबके लिए खोलती हैं लेकिन यह पारम्परिक कक्षा का विकल्प नहीं बन सकती, बल्कि उसकी पूरक बन सकती हैं। हमें तकनीक का समझदारी से उपयोग करना चाहिए ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें तभी शिक्षा सबके लिए का सपना सच होगा।
इस अवसर पर डॉ. अनिल धानुका ने कहा कि स्वामी रमेश साहुवाला जी जैसे समाजसेवी एवं शिक्षा प्रेमी व्यक्तित्व को सम्मानित करना उनके लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी एवं मंगलायतन विश्वविद्दालय के आगामी वाषिर्कोत्सव में स्वामी रमेश साहुवाला जी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर विश्वविद्दालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
अंत में स्वामी रमेश साहुवाला जी ने डा. अनिल धानुका को शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्दालय का आभार व्यक्त किया तथा उच्च एवं ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से समाज के अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का आहवान किया। @newstodayhry #newstodayhry




