हिमांशी ने नीट-यूजी में रचा इतिहास, ऑल इंडिया 119वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया हिसार पुलिस का मान।।
हिमांशी ने नीट-यूजी में रचा इतिहास, ऑल इंडिया 119वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया हिसार पुलिस का मान।।

हिसार-(अमित कुमा ):- हिसार पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है कि सीआईए बरवाला में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार की पुत्री हिमांशी मलिक ने नीट-यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया 119वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीण परिवेश से आने वाली हिमांशी ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। उकलाना क्षेत्र एवं आसपास के इलाके से आज तक की सबसे उत्कृष्ट नीट रैंक प्राप्त करने वाली छात्रा बनने का गौरव भी हिमांशी के नाम दर्ज हुआ है। मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाली हिमांशी की माता गृहिणी हैं, जबकि उनके पिता हरियाणा पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। हिमांशी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि हरियाणा पुलिस और पूरे हिसार जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने हिमांशी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमांशी ने अपने माता-पिता, हिसार पुलिस तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमांशी भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी और अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों, के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी। हिसार पुलिस परिवार हिमांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है तथा इस अभूतपूर्व सफलता पर उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




