लायन्स क्लब की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में स्वामी रमेश साहुवाला का प्रेरक संदेश ll
लायन्स क्लब की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में स्वामी रमेश साहुवाला का प्रेरक संदेश ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-प्रतिभा एक असाधारण प्राकृतिक क्षमता हैं जो विशेष रूप से बच्चों में गीत-संगीत व नृत्य के माध्यम से आती हैं तथा ऐसी योग्यता अभ्यास और प्रशिक्षण के माध्यम से अर्जित और विकसित की जाती हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय मारुति मन्दिर में लायन्स क्लब सिरसा क्लब द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चों में ज्यों-ज्यों बुद्धि, प्रज्ञा, ज्ञान, समझ, अक्ल का समावेश हो जाता हैं, त्यों-त्यों बच्चे की प्रतिभा निखरती रहती हैं और वह एक अच्छी सोच-समझ वाला बच्चा बन जाता हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी व्यक्ति की स्वाभाविक योग्यता और कौशल को दर्शाती हैं जो उसे विशिष्ठ भूमिकाओं के लिए उपयुक्त बनाती हैं तथा इसमें रचनात्मकता, अनुकूलनशीलता, नेतृत्व गुण और प्रभावी ढंग से सहयोग करने की क्षमता प्रदान करती हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि हर बच्चा एक अनमोल हीरा होता हैं। फर्क सिर्फ इतना हैं कि किसी हीरे को तराशने वाला मिल जाता है और किसी को नहीं। बच्चों की प्रतिभा ऐसी होती हैं वो जन्म से उनके अन्दर होती है, बस उसे पहचान और दिशा चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के पास कोई-न-कोई अनोखी प्रतिभा होती हैं जिसमें भारत अपने युवाओं की प्रतिभा के बल पर स्टार्टअप क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चे वे होते हैं जिनमें औसत से अधिक मानसिक क्षमता होती हैं तथा वे अपने साथियों की तुलना में तेजी से सीखते हैं और वे किसी भी क्षेत्र में उच्च प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम बच्चों को सिर्फ टाॅपर बनो का दवाब देंगे तो बहुत सी प्रतिभाएं दब जाएंगी। देश का भविष्य उन्हीं बच्चों के हाथ हैं जो आज अपने शौक को प्रोफेशन बना रहें है। जरूरत हैं उन्हें सुनने की, आजमाने की आजादी देने की, और गिरने पर उठाने की। क्योंकि एक पहचानी हुई प्रतिभा सिर्फ एक बच्चे की जीत नहीं होती, वो पूरे समाज की तरक्की होती हैं।
इससे पूर्व सेंटर की संचालिका दीपा मैडम ने मुख्यातिथी एवं लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए यह संस्था बच्चों को गीत, संगीत एवं नृत्य में आगे लाने का कार्य करती हैं। इस अवसर पर काजल एवं मुस्कान को उनकी विशेष प्रतिभाओं के लिए उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीलम, पारूल, रीना, पायल, संदीप, पवन, रविन्द्र एवं अन्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




