Haryana
Trending

थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मोटर व स्टार्टर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए, ₹22 हजार रपए बरामद : एसपी सिद्धांत जैन।

थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मोटर व स्टार्टर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए, ₹22 हजार रपए बरामद : एसपी सिद्धांत जैन।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला हिसार में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट के मुख्य सिपाही रमेश ने मोटर एवं स्टार्टर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹22 हजार रुपए बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट ने बताया कि शिकायतकर्ता सुभाष पुत्र बलबीर सिहं निवासी मकान न. 3 सेक्टर 13 हिसार की शिकायत पर मोटर एवं स्टार्टर चोरी का मामला दर्ज कर जांच मुख्य सिपाही रमेश को सौंपी गई थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नरेंद्र उर्फ नेगी पुत्र सुरेश निवासी इंदिरा कॉलोनी, सातरोड़ खुर्द तथा विनोद पुत्र सतबीर निवासी शिवा कॉलोनी, सातरोड़ खुर्द को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटर एवं स्टार्टर, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹22 हजार बरामद किए है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने खेतों, घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगे कीमती उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button