Haryana
Trending

ऑपरेशन ट्रैक डाउन: चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, 4 वाहन चोरी की वारदातें कबूलीं ll

ऑपरेशन ट्रैक डाउन: चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, 4 वाहन चोरी की वारदातें कबूलीं ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस चौकी बस अड्डा की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस चौकी बस अड्डा से ASI नवीन कुमार ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ ऋषि नगर क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत ऋषि नगर, सेक्टर-33 नाका रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी करण पुत्र राजकुमार निवासी श्यामलाल नगर, हिसार को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। जांच के दौरान उक्त मोटरसाइकिल चोरीशुदा पाई गई।
पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बस अड्डा पार्किंग से दो मोटरसाइकिल तथा अर्बन एस्टेट क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदातों को कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की चारों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा तथा पुलिस रिमांड लेकर चोरी की अन्य वारदातों, उसके साथियों एवं चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि वाहन चोरी सहित संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ चोरी की वारदातों का पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button