ऑपरेशन ट्रैक डाउन: हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 बोर पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार ll
ऑपरेशन ट्रैक डाउन: हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 बोर पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत आजाद नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 32 बोर नाजायज पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।
थाना आजाद नगर से PSI मोना ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थीं। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गंगवा फ्लाईओवर के पास से आरोपी चेतन पुत्र अनील कुमार निवासी सुदकैन खुर्द, जिला जींद, हाल मकान नंबर 46-बी, गली नंबर 01, आदर्श कॉलोनी, आजाद नगर, हिसार को काबू किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध 32 बौर पिस्टल बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहना से पुछताछ जाएगी ।
हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध हथियार एवं गोला-बारूद रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। @newstodayhry #newstodayhry




