Haryana
Trending

15 अगस्त से पहले करा लें LPG की E-KYC, वरना घरेलू सिलेंडर पर पड़ेगा असर ll

15 अगस्त से पहले करा लें LPG की E-KYC, वरना घरेलू सिलेंडर पर पड़ेगा असर ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के साथ सामान्य घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए भी ई-केवाईसी (बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण) कराना जरूरी कर दिया गया है। एच.पी गैस की ओर से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने के लिए एसएमएस भेजे जा रहे हैं। चाडीवाल एच.पी गैस सर्विस के संचालक राजेश चाडीवाल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे 15 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें। 15 अगस्त के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर का लाभ नहीं मिल सकेगा। ई-केवाईसी पूरी होने तक ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू दर का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है । उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी का मुख्य उद्देश्य वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना, फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाना और एलपीजी वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना है। उन्होंने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी करवा लें, ताकि भविष्य में घरेलू दर पर सिलेंडर लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
घर बैठे एच. पी. पे एप से भी कर सकते हैं ई-केवाईसी:
राजेश चाडीवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसी पर जाने की आवश्यकता नहीं है। वे एच. पी. पे एप के माध्यम से घर बैठे बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा गैस एजेंसी या सिलेंडर डिलीवरी कर्मचारी के माध्यम से भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button