Haryana
Trending

डाइट डिंग में टीजीटी विज्ञान व पीजीटी जीवविज्ञान प्रशिक्षण शुरू ll

डाइट डिंग में टीजीटी विज्ञान व पीजीटी जीवविज्ञान प्रशिक्षण शुरू ll

सिरसा- (अक्षित कम्बोज ) एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डिंग, सिरसा के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन एवं डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया एवं डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला की देखरेख में आज जिला शिक्षा शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा में नियमित एवं अतिथि टीजीटी विज्ञान तथा पीजीटी जीवविज्ञान के लिए क्रमश: पांच दिवसीय सतत व्यावसायिक विकास एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम आज शुरू हो गया। जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि टीजीटी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक सतपाल माचरा एवं पीजीटी जीवविज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक चंद्र प्रकाश शर्मा ने प्रतिभागी अध्यापकों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य टीजीटी विज्ञान एवं पीजीटी जीवविज्ञान की विषयगत दक्षताओं, शिक्षण कौशल एवं व्यावसायिक क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न डाइट विषय विशेषज्ञों चंद्र प्रकाश शर्मा, सतपाल सिंह, राकेश मोहन, डॉ. दलीप गोदारा एवं संदीप कुमार ने भिन्न-भिन्न विषयों पर व्याख्यान देते हुए प्रतिभागी अध्यापकों का मार्गदर्शन किया। विशेषज्ञों ने विज्ञान एवं जीवविज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधि आधारित अधिगम, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा कक्षा-कक्ष में नवाचारों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिभागी अध्यापकों की पंजीकरण प्रक्रिया डाइट क्लर्क सुनील कुमार द्वारा सुचारु रूप से संपन्न करवाई गई।
-पांच दिनों तक चलने वाले इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, विषय विशेषज्ञ सत्रों, समूह चचार्ओं एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागी अध्यापकों के क्षमता निर्माण, व्यावसायिक विकास तथा सहयोगात्मक अधिगम पर विशेष बल दिया जाएगा। @newtodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button