एसआईआर सर्वे मतदाताओं की परेशानी बढ़ाने वाला: कृष्णा फौगाट ll
एसआईआर सर्वे मतदाताओं की परेशानी बढ़ाने वाला: कृष्णा फौगाट ll

सिरसा- (अक्षित कम्बोज ) सिरसा। प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य कृष्णा फौगाट ने भाजपा सरकार की ओर से हाल ही में करवाए गए एसआईआर सर्वे को आमजन की परेशानियां बढ़ाने वाला करार दिया है। सोमवार को जारी बयान में कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से हाल ही में पूरे हरियाणा भर में एसआईआर सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे के नाम पर मतदाताओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है क्योंकि मतदाताओं के वास्तविक आवास का पता और उनकी वोट को लेकर ऐसे स्थानों पर दर्शाया जा रहा है जहां से उनका कभी नाता ही नहीं रहा। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि उनके स्वयं का पता अजय विहार का है मगर उनके साथ-साथ अजय विहार के 32 मतदाताओं का पता शहर के ऐसे भाग में दर्शाया गया है जहां से उनका कभी कोई लेना देना नहीं रहा। इतना ही नहीं शहर के बीचोंबीच रहने वाले डॉ. भागीरथ गुलेरिया का भी स्थान शहर के ऐसे स्थान पर दर्शाया गया है जहां वे कभी रहे ही नहीं। उन्होंने कहा कि इस सारे सर्वे में हजारों उपभोक्ताओं का नाम व पता उनके मूल स्थानों से काटकर ऐसी जगह पर दर्शाया गया है जो कभी उनके जीवन में रहा ही नहीं। अब शहर के ये सभी मतदाता अपने नाम, पता वोटर लिस्ट में सही करवाने के लिए दर दर घूम रहे हैं मगर उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर ऐसे सर्वे करवाकर मतदाताओं को नाहक ही परेशान कर रही है ताकि मतदाता परेशान होकर अपना वास्तविक नाम, पता ठीक न करवा सकें और बाद में उनके वोट काट दिए जाएं। कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी। @newstodayhry #newstodayhry




