5 घंटे की बैठक के बाद बिजली कर्मचारियों ने लिया बड़ा फैसला ll
5 घंटे की बैठक के बाद बिजली कर्मचारियों ने लिया बड़ा फैसला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बिजली मंत्री अनिल विज के साथ दोपहर 12:00 बजे से लगभग 5 घंटे तक विस्तृत बैठक हुई। एचएसईबी यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता श्यामलाल खोड ने बताया कि बैठक में संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से चेयरमैन देवेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रधान इकबाल चंदाना, सुरेश राठी, विजेन्द्र बराड़, यशपाल देशवाल, पुनित कूंडू, महासचिव आर.सी. सिरोही, राजेंद्र राणा, रविन्द्र घणघस, सुरेंद्र यादव, विनोद कुमार, मनोज सैनी, अशोक शर्मा, विकास नेहरा, अनिल पहल, राजकुमार महला, बलजीत बैनीवाल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी। सरकार एवं निगम प्रबंधन की ओर से इन मांगों के संबंध में लिखित आश्वासन एवं बैठक की कार्यवाही भी उपलब्ध करवाई गई है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 2 माह के अंदर सहमति के अनुसार सभी कार्य पूरे नहीं किए गए, तो पुन: हड़ताल का आह्वान किया जाएगा। इसी के मद्देनजर 11, 12 एवं 13 अगस्त की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि आप सभी कर्मचारियों की एकजुटता, संघर्ष और ताकत का परिणाम है कि सरकार को कर्मचारियों की बात सुननी पड़ी और हमारी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने पड़े। @newstodayhry #newstodayhry




