Haryana
Trending

ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्राओं से युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश ll

ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्राओं से युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को सिरसा जिला में तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्राएं, तिरंगा बाइक यात्राएं और तिरंगा साइकिल यात्राएं निकाली गईं। बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने इन कार्यक्रमों में भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित तिरंगा यात्राओं में गांव की गलियों और मुख्य मार्गों से होते हुए लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की। कई स्थानों पर युवाओं ने बाइक और साइकिलों पर तिरंगा लगाकर यात्राएं निकालीं। इन यात्राओं के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तक तिरंगे का संदेश पहुंचाने और नागरिकों को अभियान से जोडऩे का प्रयास किया गया। अभियान के तहत चाडीवाल, नुहियांवाली, ख्योवाली, झिड़ी, रानियां, नेजियाखेड़ा, कुम्हारिया, मोडियाखेड़ा, रघुआना, फग्गु, भादड़ा, नहराणा, सुखचैन, कुरंगावाली, पंजुआना, लकड़ांवाली, गिगोरानी, रायपुर, साहुआला द्वितीय, राजपुरा कैरांवाली, मोचीवाली, खेड़ी, कुक्ड़थाना, रूपाणा बिश्रोइयां सहित अन्य गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली गई। ग्रामीणों ने तिरंगा यात्राओं में भाग लिया तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी से गांवों में आयोजित कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप मिला। इस दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और उसके सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। @newstoday #newstodayhry

Related Articles

Back to top button