सावन की उमंग और तीज के संग, रंगों से सराबोर ll
सावन की उमंग और तीज के संग, रंगों से सराबोर ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) शहर के क्लस्टर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज सावन की उमंग, तीज के रंग थीम पर क्लस्टर स्तरीय तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार, डीपीसी समग्र शिक्षा विभाग सिरसा ने शिरकत की। उनके साथ अमित देवगुन एपीसी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन मदन मलिक, क्लस्टर कोआॅर्डिनेटर एवं भूप सिंह, एबीआरसी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, राखी प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक हरियाणवी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज पर्व की जीवंत झलक प्रस्तुत करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दीं। सभी स्थान प्राप्त वाले बच्चों को प्रशस्तिपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तीज महोत्सव तथा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन देवेंद्र प्रवक्ता अंग्रेजी द्वारा किया गया। मदन मलिक, क्लस्टर कोआॅर्डिनेटर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए तीज तथा 15 अगस्त की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिताओं में अनिता बीआरपी, सकामिनी बीआरपी, पूजा, टीना, वृंदा, पीजीटी रसायन विज्ञान, ज्योति, गृह विज्ञान तथा मीनाक्षी पीजीटी फाइन आर्ट्स ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री बिंदिया एवं सुश्री वीमी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, स्वागत गीत एवं अतिथियों के बैज लगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मनवीर, म्यूजिक इंस्ट्रक्टर श्री सुधीर कुमार शर्मा, प्रवक्ता रसायन विज्ञान तथा श्री भूपेंद्र देव, प्रवक्ता अंग्रेजी ने विद्यार्थियों के अनुशासन एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री द्रोणप्रसाद कोइराला पीजीटी संस्कृत ने विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट वितरण की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में प्रोमिला एबीआरसी, सतविंदर बीआरपी, सुरेश जी प्रवक्ता हिंदी, जगतार सिंह, वीमी जी,उषा रानी,शमा रानी, सुनीता रानी, गीतांजलि, मनीष कुमार, ममता रानी, पूनम लोहान, सुमन पुनिया एवं नेहा ढाका,अनु मल्होत्रा सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में तीज पर्व के पारंपरिक उल्लास, हरियाणवी संस्कृति और देशभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। ह्लसावन की उमंगझ्रतीज के रंगह्व से सजा यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ अपनी लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का यादगार अवसर बना। @newstodayhry #newstodayhry




