Haryana
Trending

डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 12.660 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 12.660 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने 14 अगस्त 2026 को गश्त एवं अपराध रोकथाम अभियान के अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है । जिनके कब्जे से 12.660 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तारू आना रोड़ मंडी कालांवाली पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू कर उसकी नियमानुसार तलाशी ली । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06 ग्राम 500 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । बरामद नशीले पदार्थ व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर उक्त आरोपी कृष्ण लाल के खिलाफ थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।इसी तरह एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने गश्त पड़ताल अपराध के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव जगमालवाली में संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया । जो काबू किए गए शख्स के पास कोई नशीला पदार्थ होने के शक में नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त शख्स के पास एक पारदर्शी पन्नी में से 06.160 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।मामलों की जांच जारी है । इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है । काबू किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की गई।डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है । युवाओं के भविष्य को नशे की दलदल में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा सेवन संबंधी गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 91389-99748 अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button