Haryana
Trending

डबवाली पुलिस का ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन, 1100 से ज्यादा चालान काटे ll

डबवाली पुलिस का ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन, 1100 से ज्यादा चालान काटे ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-सड़क सुरक्षा को लेकर डबवाली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान का उद्देश्य मात्र चालान करना नहीं, बल्कि सड़क हादसों की रोकथाम और आमजन के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने बीते सप्ताह विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के 42, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 402, ओवरस्पीड के 90, ड्रंकन ड्राइविंग के 12, लेन चेंज के 46, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 08 तथा ट्रिपल राइडिंग के 44 चालान किए गए।
इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत तरीके से वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले 71 भारी वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहीं, मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालकर आमजन की शांति भंग करने वाले चार बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर भी कार्रवाई कर स्पष्ट संदेश दिया गया कि सड़क पर मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग या बिना सुरक्षा उपकरणों के वाहन चलाना किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, नाबालिगों को वाहन न सौंपने तथा रॉन्ग साइड वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस ने आमजन से अपील की कि सड़क पर जल्दबाजी से ज्यादा जरूरी सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचना है। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें, नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझें।
डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
डबवाली पुलिस का संदेश — “सड़क पर आपकी सतर्कता व सावधानी, आपकी व दूसरों की जिंदगी बचा सकती है।” @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button