Haryana
Trending

सिरसा की तीन बहनों का बैडमिंटन में जलवा, गोल्ड-सिल्वर-कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान ll

सिरसा की तीन बहनों का बैडमिंटन में जलवा, गोल्ड-सिल्वर-कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-फरीदाबाद में 12 से 16 अगस्त तक आयोजित दूसरी हरियाणा स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूनार्मेंट में सिरसा के होनहारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक जीतकर सिरसा जिले को गौरवांवित किया है। जानकारी देते हुए सीनियर कोच दीपेश ठक्कर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में निशु मलिक (अंडर-19 गर्ल्स डबल्स) ने गोल्ड मैडल, तनु मलिक और निशु मलिक (विमेंस डबल्स) में व इशू मलिक ने (मिक्स्ड डबल्स) में सिल्वर मैडल तथा इशू मलिक (विमेंस डबल्स) और निशु मलिक ने (मिक्स्ड डबल्स) में कांस्य पदक जीतकर जिले के साथ-साथ अभिभावकों का नाम रोशन किया। कोच दीपेश ठक्कर ने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि ये तीनों पदक विजेता खिलाड़ी बहनें हैं और चौ. देवीलाल बैडमिंटन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी इन खिलाड़ियों ने अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button