डबवाली पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, घुकांवाली-अबूबशहर में कॉम्बिंग और नशा विरोधी कमेटियों का गठन ll
डबवाली पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, घुकांवाली-अबूबशहर में कॉम्बिंग और नशा विरोधी कमेटियों का गठन ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को केवल पुलिस कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए गांव स्तर पर जनभागीदारी को मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रबंधक थाना ओढ़ा उप निरीक्षक विजय सिंह की टीम द्वारा गांव घुकावाली तथा प्रबंधक थाना सदर डबवाली निरीक्षक दलीप सिंह की टीम द्वारा गांव अबूबशहर में विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।कॉम्बिंग के दौरान पुलिस टीमों ने गांव के संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ गांव में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल मजबूत करना रहा।पुलिस टीमों ने गांवों में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए नशे के दुष्परिणामों और युवाओं को इससे बचाने में परिवार एवं समाज की भूमिका के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें और समय रहते पुलिस को इसकी जानकारी दें।इसी दौरान घुकांवाली और अबूबशहर में नशा विरोधी कमेटियों का गठन किया गया । गांव घुकांवाली में गठित कमेटी की समीक्षा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री ललित कुमार व गांव अबूबशहर में गठित कमेटी की समीक्षा श्री योगेश कटारिया उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली के द्वारा की जाएगी । इन कमेटियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को नशे के खिलाफ पुलिस के साथ एकजुट होकर कार्य करने का अवसर मिलेगा।नशा विरोधी कमेटियों में गांव के जिम्मेदार एवं प्रतिष्ठित लोगों को शामिल कर स्थानीय स्तर पर एक प्रभावी समन्वय तंत्र तैयार किया जा रहा है । कमेटी सदस्य गांव में नशे की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई जैसी गतिविधियों पर नजर रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार के लिए प्रेरित करने में सहयोग करेंगे।इसके साथ ही युवाओं को खेल, शिक्षा एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने में भी कमेटियों की भूमिका रहेगी।
डबवाली पुलिस का मानना है कि नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। पुलिस और ग्रामीण मिलकर कार्य करेंगे तो नशे की गतिविधियों पर समय रहते प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों एवं नशे की सप्लाई में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
आमजन से अपील है कि नशे की खरीद-फरोख्त, सप्लाई अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस मोबाइल नंबर 9138999748 अथवा नजदीकी थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry




