Haryana
Trending

हिसार पुलिस का एक्शन, बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार पुलिस का एक्शन, बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसपी बरवाला सुमित कुमार के नेतृत्व में थाना बरवाला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना बरवाला पुलिस ने आरोपी गुरचरण सिंह पुत्र महाबीर सिंह, निवासी हीरा कॉलोनी, वार्ड नंबर 7 को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।थाना बरवाला के सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 19 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता विकास पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ढाणी मिरदाद ने शिकायत दी थी कि उसके घर के सामने खड़ी उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी एवं विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से आरोपी गुरचरण सिंह की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसके दौरान उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई।पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी खुलासा होने की संभावना है।पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। @newstoday #newstodayhry

Related Articles

Back to top button